कानपुर। कानपुर चेस एसोसिएशन की मान्यता प्राप्त प्रथम मास्टरमाइंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को अवधपुरी में हुई। प्रतियोगिता में कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छह राउंड तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीति का प्रदर्शन किया। ओपन वर्ग में सनी मैथ्यू, अंशु पाठक, ऋषभ निषाद और आदित्य सिंह सेंगर विजेता रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में दृष्टा अग्रवाल और बालक में अधिराज राठौर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 बालक वर्ग में कृष्णांग श्रीवास्तव और अहेलेन, अंडर-13 बालक वर्ग में श्रेयांश शर्मा, अमोघ श्रीवास्तव और नक्षत्र मिश्रा, जबकि बालिका वर्ग में आकृति गुप्ता, नव्या राठौर और अनन्या गुप्ता ने जीत दर्ज की। अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रिया अवस्थी, सान्वी गुप्ता और एंजेलिना गोस्वामी विजेता रहीं। बालक वर्ग में दिव्य राजपूत, कृष्णा पी ठाकुर और ऋषिक बाजपेयी ने पहला स्थान पाया।
अंडर-7 बालिका वर्ग में एलिस गोस्वामी और यंगेस्ट गर्ल श्रेणी में अक्षिता तिवारी विजेता बनीं। महिला वर्ग में निकिता और कृष्णा गोस्वामी, जबकि महिला 35 वर्ष से अधिक वर्ग में कविता अग्रवाल ने जीत हासिल की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्टरमाइंड एकेडमी के ऋषभ निषाद ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा और राजेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।