फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-बहराइच हाईवे पर ट्रक से कुचलकर सात अन्ना गायों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Tue, 03 Sep 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े अन्ना गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा में बहराइच स्टेट हाईवे पर मंगलवार को तड़के अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर सात अन्ना गायों की मौत हो गई। कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक माह के अंदर यहां इतनी संख्या में गायों की मौत की यह दूसरी घटना थी। भड़के ग्रामीणों ने चार घंटे तक बांदा-बहराइच हाईवे जाम रखा।

विज्ञापन


पुलिस ने मुश्किल से जाम खत्म कराया और गायों को नजदीक में ही गड्ढा खुदवाकर दबवाया। मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव के पास स्टेट हाईवे पर रोजाना अन्ना गायों का रात में पड़ाव रहता है। सोमवार की रात भी काफी गायें सड़क पर थीं। तड़के करीब तीन बजे अज्ञात ट्रक ने इन गायों को रौंद दिया।

विज्ञापन

सात गायों की वहीं मौत हो गई। इनमें तीन गाय और चार बछड़े थे। कई गायें घायल भी हो गईं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो आक्रोशित हो उठे और घटनास्थल पर अवरोध लगाकर सड़क जाम कर दी। लगभग चार घंटे बांदा-कानपुर-फतेहपुर हाईवे ठप रहा। बड़ी संख्या में दोनों तरफ यात्री व अन्य वाहन फंसे रहे।

सुबह क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि गायों को मारने वाले वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। इसी के बाद जाम खत्म हुआ।

पुलिस ने आनन-फानन में मृत गायों को नजदीक में ही जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर दबवा दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने आधा दर्जन से ज्यादा गायों को रौंद दिया था। पुलिस अधीक्षक ने इस रूट पर हाल ही में इस सूचना के बोर्ड भी लगवाए हैं कि वाहन धीरे चलाएं। अन्ना पशु बैठे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें