सोलक प्लेट्स चोरी करने के आरोपी
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा डोडवा जमौली में एनटीपीसी सोलर प्लांट से दिसंबर माह में चोरों ने लाखों रुपये की सोलर प्लेट्स चोरी कर ली थीं। बिल्हौर पुलिस ने प्लांट से चोरी गईं 16 सोलर प्लेट्स सहित सात आरोपियों को दबोचकर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर बिल्हौर पीएन बाजपेई ने बताया कि दिसंबर 2020 में निर्माणाधीन सोलर प्लांट से लाखों रुपये की प्लेट्स चोरी हुईं थी। खुलासे के लिए टीम लगी थीं। मुखबिर की सूचना पर बिल्हौर पुलिस ने गेंदालाल निवासी गांव किशनपुर थाना दिबियापुर, पवन कुमार निवासी गांव सहायल बिचौली सुनील निवासी गांव बगियापुरवा, थाना सहायल, कुलदीप निवासी गांव हरीकापुरवा, थाना दिबियापुर, योगेंद्र, पुष्पेंद्र निवासीगण नवी मोहन, थाना सहायल, उमेश निवासी धर्मपुर ज्ञानी थाना बेला जिला औरैया को एनटीपीसी सोलर प्लांट से चोरी हुईं 16 अदद सोलर प्लेट्स संग हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर बाजपेई ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सभी ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकारी है। पकड़े गए इन बदमाशों ने पुलिस को बताया कि कारों के जरिए रात में सोलर प्लेट्स चोरी कर ले गए थे। चोरों को पकड़ने वाली टीम में दरोगा योगेंद्र सोलंकी, विनीत कुमार मिश्रा सहित आठ सिपाही शामिल रहे।