फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख, उनके भाई व मां सहित सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख, उनके भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निरस्त कर दिए हैं। ब्लाक प्रमुख और उनके भाई के शस्त्र लाइसेंसों में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्लाक प्रमुख ने तीनों लाइसेंस में अलग-अलग जन्मतिथि के दस्तावेज लगाए गए हैं।
इस पर उनकी राइफल, रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। ब्लाक प्रमुख के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज होने और शस्त्र लाइसेंसों के आवेदन में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने के मामले में उनकी राइफल, पिस्टल व डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

उनकी मां कुसुमलता दुबे की एक नाली बंदूक का जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त किया है। उनका लाइसेंस तीनों पुत्रों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए और पुत्रों द्वारा शस्त्र का दुरुपयोग किए जाने की आशंका में निरस्त किया गया है। बसपा नेता अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें