फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझदार शहरी, लाइन में लग कर बदले नोट 

Fri, 11 Nov 2016 01:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बैंकों में पांच सौ व हजार के बंद हुए नोट बदलने के लिए कानपुरवासियों ‘समझदार नागरिक’ होने का परिचय दिया। भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद पूरा दिन बैंकों में शांति से काम निपटा। कुछेक बैंकों में छिटपुट विवाद भी हुए। सुरक्षा के लिहाज से सुबह से ही तैनात रही पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहरियों ने व्यवस्था को बनाए रखने में उम्मीद से बढ़कर सहयोग किया।कुछ बैंकों में पूरा दिन लंबी लाइनें लगी रहीं तो कहीं झट से काम हुआ। 
विज्ञापन

घर में रखे हजार व पांच सौ के नोट बदलने के लिए लोग सुबह करीब आठ बजे से बैंकों के आसपास मंडराने लगे। बर्रा-2 स्थित इलाहाबाद बैंक में नौ बजे तक 15, 20 लोग इकट्ठा हो चुके थे। 10 बजे बैंक खुलते समय तक 80-100 लोग जमा हो गए। इसी के बगल में देना बैंक में इसी समय महज 40 लोग ही थे। इसी रास्ते में आगे यादव मार्केट स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा में भी 50-60 ही लोग थे।
फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में जरूरत थोड़ी अधिक भीड़ दिखी। सुबह 10 बजे यहां 150 लोगों की लाइन लगी दिखी। मरियमपुर अस्पताल चौराहे से विजय नगर तक के बैंकों में एक बार में 50- 60 लोग ही लाइनों में लगे मिले। गुमटी, काकादेव, स्वरूपनगर, सिविल लाइन, माल रोड, बिरहाना रोड में भी कहीं अधिक तो कहीं कुछ ज्यादा भीड़ रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें