फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मकान की नींव खुदाई में खजाना मिलने की चर्चा से फैली सनसनी, सामने आया ये सच

Thu, 26 Dec 2019 10:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम में एक शिक्षक के निर्माणाधीन मकान की नींव खुदाई के दौरान खजाना भरे दो घड़े मिलने की चर्चा से सनसनी फैल गई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मकान बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के मुताबिक तीन दिन पूर्व मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को जेवरातों से भरे दो पीतल के घड़े मिले थे। चर्चा है कि मजदूरों के शोर मचाने पर शिक्षक दोनों घड़े उठा ले गया। मजदूरों की माने तो शिक्षक ने कुछ हिस्सा देने की बात कहकर काम बंद करा दिया।

कुछ हासिल न होने पर गुरुवार को मजदूरों ने खजाना मिलने की चर्चा इलाके में फैला दी। मकान मालिक खजाना मिलने की बात से साफ इनकार कर रहा है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि खजाना मिलने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें