फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहायक को 36 रन से हराकर सेनानायक टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 28वीं वाहनी पीएसी परिसर के खेल मैदान में सेनानायक अनिल सिंह सिसोदिया एवं सहायक सेनानायक आलोक अग्रहरि टीमों के बीच मैत्री मैच खेला गया। यह मैच 15 -15 ओवरों का रहा। इसमें सहायक सेनानायक की ओर से पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी सेनानायक की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहायक सेनानायक की टीम 80 रन ही बना पाई और 36 रन से मैच हार गई। सेनानायक टीम के कप्तान अनिल कुमार सिंह ने सर्वाधिक 20 रन बनाए और तीन विकेट लिए।
मैच में अंपायर की भूमिका सर्वेंद्र एवं आलोक कर्दम ने निभाई। सेनानायक की टीम की तरफ से प्लाटून कमांडर राहुल रौतेला एवं आरक्षी अजय यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की। वहीं इंद्रजीत सिंह ने शानदार विकेट कीपिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें