फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौत की सेल्फी; सहेलियों संग गंगा नहाने गई किशोरी का दूसरे दिन मिला शव,कानपुर के बिठूर हादसे से मचा कोहराम

Fri, 31 Jul 2026 09:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के गुदारा घाट पर सावन के पहले दिन गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी मुस्कान का शव शुक्रवार को घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर बरामद हो गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंगा में डूबी किशोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर स्थित गुदारा घाट पर सावन के पहले दिन गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी मुस्कान का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से लगातार तलाश में जुटे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसा स्थल से कई किलोमीटर दूर गंगा नदी से शव को बाहर निकाला। नदी से शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

सेल्फी लेने और नहाने के दौरान गहरे पानी में समाई थी मुस्कान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान अपनी बहन और सहेलियों के साथ सावन के पवित्र अवसर पर बिठूर घूमने और गंगा स्नान करने आई थी। घाट पर नहाने और गंगा किनारे मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में मुस्कान अचानक गहरे पानी में चली गई।

गंगा में डूबी मुस्कान का शव बरामद हुआ-फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
उसे डूबता देख बचाने के प्रयास में उसकी दो अन्य सहेलियां भी गहरे पानी के तेज बहाव में फंस गई थीं। हालांकि, चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने समय रहते दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन मुस्कान तेज धारा में बहकर लापता हो गई थी।
विज्ञापन

गोताखोरों की मुस्तैदी से कई किमी दूर मिला शव, परिवार में मातम

हादसे के बाद से ही बिठूर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। शुक्रवार को गोताखोरों की टीम को घटना स्थल से काफी दूर नदी की धारा में मुस्कान का शव दिखाई दिया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया। मुस्कान का बेजान शरीर देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिठूर पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें