फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-23 महिला व पुरुष राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए चयन ट्रायल दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंडर-23 महिला व पुरुष राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 8 से 10 अगस्त तक आगरा में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। टीम का चयन ट्रायल दो अगस्त को राजनारायण खेल संस्थान लाल्हेपुर उदयपुर में शाम तीन बजे से होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी कानपुर कुश्ती संघ के सचिव राम सजन यादव ने दी। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं वह अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ ट्रायल के लिए आएंगे। अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 7376320146 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो भार वर्ग में होगी। वहीं, ग्रीको रोमन कुश्ती 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलो भार वर्ग में खेली जाएगी। महिला कुश्ती प्रतियोगिता 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलो भार वर्ग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें