कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के एक अपॉर्टमेंट में घरेलू काम करने वाली किशोरी ने बुजुर्ग फ्लैट मालिक पर छेड़छाड़ और अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है।
बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़िता ने सिंहपुर स्थित एक अपॉर्टमेंट निवासी फ्लैट मालिक 61 वर्षीय राकेश हरि सिंह पर अश्लीलता और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के घर काम करती थी। करीब तीन माह से आरोपी उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर जान से मरवा देने की धमकी देता था। 21 जून को गलत हरकतें पर उसने अपनी दादी को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।