फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला और मंडल स्तरीय तीरंदाजी के लिए चयन ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 70वीं जिला और मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगित के लिए चयन ट्रायल का आयोजन पांच अगस्त को किया जाएगा। यह सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिका खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव की देखरेख में होगा। विजेता खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त तक मिर्जापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या सुमन चंदोला व खेल प्रमुख ओमप्रकाश ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 150 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें