फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडई: सीज बाइक छुड़ाने के लिए पुलिस को पीटा, फिर पिस्टल छीनने का किया प्रयास

Fri, 24 Mar 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


- भीड़ ने किया बवाल, दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास 
- चार नामजद सहित 70-80 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के झींझक में कस्बा के मंगलपुर चौराहे पर बुधवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक को सीज करने से नाराज ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। भीड़ को समझाने गए दरोगा की पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस से हाथापाई कर भीड़ सीज की गई बाइक को छुड़ा ले गई। पूरे प्रकरण में मंगलपुर थाने के दरोगा ने चार नामजद व 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ  सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, लूट का प्रयास व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
बता दें कि गत बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलपुर थाना प्रभारी माणिक चंद्र पटेल, दरोगा वीरेंद्र सिंह, सिपाही अभय सिंह, मुकेश कुमार, चालक नरेंद्र मिश्रा मंगलपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन लोगों को आते देख रोका। बाइक चालक संदीप सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी गढ़िया से अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने बाइक को सीज कर दी।

बाइक सीज होने से झल्लाए युवक ने इसकी सूचना मंगलपुर ग्राम प्रधान पति धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू पुत्र बीर सिंह, ग्राम प्रधान परहौली अनिल सिंह चौहान, संदीप सिंह निवासी गढ़िया, ग्राम प्रधान सबलपुर सुनील यादव आदि को फोन से दे दी। देखते ही देखते दो ग्राम प्रधानों के समर्थन में 70-80 अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ आ धमके। गुस्साई भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम हटाने के लिए पहुंचे दरोगा वीरेंद्र सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने उनकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस अभिलेख फाड़ डाला और सीज बाइक उठा ले गए।
 
प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर माणिकचंद्र पटेल ने बताया कि बवाल करने पर चार नामजद व 70-80 अज्ञात के खिलाफ धारा अलग अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उधर, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बातचीत हुई है। बवाल की बात गलत है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें