फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो बेटों संग मिलकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 12 Jun 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के अनवरगंज में दो दिन पहले हुई पूर्व पार्षद की बेटी शहला परवीन की हत्या का खुलासा बुधवार को हो गया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते शहला के पति ने अपने दोनों बेटे और बहनोई संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के बहनोई की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


दलेलपुरवा निवासी पूर्व पार्षद नफीसा बाजी की बेटी शहला परवीन (40) का सोमवार रात घर में शव मिला था। अनवरगंज थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मृतक के भाई तारिक शादाब की तहरीर पर पति मो. शाकिर, बेटे शाकिब, अर्सलान उर्फ कल्लू और कर्नलगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर नंदोई गुड्डू हलवाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस ने पति और दोनो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मो. शाकिर ने बताया कि शहला को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। उसने बीच बचाव कर प्रेमी को घर से भगा दिया था। इस पर उन लोगों ने शहला की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें