फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, अधिकारियों को दो टूक नसीहत

Wed, 12 Jun 2019 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक ने औरैया जिले के गांव में लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने संसदीय क्षेत्र के ग्राम बढिन में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने काम करने का तरीका बदल लें, जिससे लोगों को न्याय मिल सके। अगर किसी के साथ कोई अन्याय हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर शासन से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक ने पार्टी के कार्यकर्ता संतोष मिश्रा के निधन पर आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सांसद एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बढिन में मुकेश तिवारी के घर पर पहुंचे और हमले की जानकारी ली।

इसके बाद बिधूना में भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पेशबंदी में रंगदारी मांगने के लिखे गए मुकदमे पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गांव के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और लोगों को भरोसा दिया कि कार्यकर्ता कोई गलत काम न करें। इसके बाद भी अगर कोई परेशान करता है तो संबंधित के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें