फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नकली जेवर देख बिगड़ी बात, दूसरे दिन इस शर्त पर दोनों ने लिए सात फेरे

Sun, 22 Apr 2018 06:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में जयमाल व अन्य रिवाज पूरे होने के बाद जब भांवर का समय आया तो वर पक्ष ने चढ़ावा में लाए गए जेवर कन्या पक्ष को दिए। चढ़ावा में नकली जेवर देख कर कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली के फैजबाग गांव निवासी घनश्याम ने पुत्री सुलेखा की शादी जिला मैनपुरी के गांव बगरुआ निवासी रामस्वरूप के पुत्र अशोक कुमार से तय की थी। शनिवार को रामस्वरूप बारात लेकर बगरुआ गांव लड़के के घर पहुंचे।


कन्या पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। जयमाल व अन्य रिवाज पूरे होने के बाद जब भांवर का समय आया तो वर पक्ष ने चढ़ावा में लाए गए जेवर कन्या पक्ष को दिए। सोने की जंजीर व झाले में पानी चढ़ा देख कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर वर पक्ष दंग रह गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत होती रही, लेकिन मामला नहीं बना। उधर, दोनों पक्षों में बात बनती न देख बाराती लौट गए।
विज्ञापन


रविवार को कुछ संभ्रांत लोगों ने वर व कन्या पक्ष के बीच समझौता वार्ता शुरू करवाई। इसमें तय किया गया कि वर पक्ष कन्या के नाम एक लाख रुपये की एफडी करेगा, तभी शादी होगी। वर पक्ष राजी हो गया। इसके बाद दूल्हा अशोक और दुल्हन सुलेखा ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें