यूपी के हरदाेई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां दाे सगी बहनाें ने एक ही दुपट्टे से लटकर अात्महत्या कर ली। सुबह कमरे में दाेनाें का शव लटकता देख पिता हाेश खाे बैठे। दाे बहनाें की अात्महत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना हरदाेई के हरियावा थाना क्षेत्र के मरई गांव की है। शिव कुमार चौहान पेशे से किसान हैं। इसी से उनका घर चलता है। शिवकुमार ने बताया कि रविवार काे खाना खाने के बाद दाेनाें बेटियां साेने चली गईं। सुबह देरतक जब वाे नहीं उठीं ताे शिव कुमार उन्हें जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खाेलते ही शिवकुमार के पैराें तले जमीन खिसक गई।
उनकी दो पुत्रियों प्रिया (20 )और लूसी (17 ) दुपट्टे से लटक रही थीं। दाेनाें ने एक ही दुपट्टे से खुदखुशी कर ली। शिवकुमार ने बताया पांच साल पहले उनकी बड़ी बेटी उमाकांती ने भी इसी कमरे में फांसी लगाई थी। दाेनाें बहनाें के एक साथ खुदखुशी करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुअा हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें के शव काे नीचे उतरवाया।