फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झकरकटी पुल पर बसें खड़ी देख डीसीपी ने हटवाईं

विज्ञापन
झकरकटी में बस चालकों को चेतावनी देते डीसीपी ट्रैफिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया। झकरकटी–टाटमिल मार्ग पर सवारी भरने के चक्कर में रोडवेज की कई बसें खड़ी मिलीं। इससे वहां जाम लग रहा था। उन्होंने तुरंत बसों को हटवाया। रोडवेज चालकों को निर्देश दिए कि सवारियों को केवल तय स्थानों से ही बैठाया और उतारा जाए।
विज्ञापन

इससे पहले डीसीपी ट्रैफिक ने हैलट हॉस्पिटल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, कंपनी बाग चौराहा, जरीब चौकी चौराहा और टाटमिल चौराहे का निरीक्षण किया। यातायात कर्मियों से कहा कि अस्पतालों की ओर जाने वाले रास्तों पर एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों की निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दें। सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें