ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016-17 के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का विस्तृत शेड्यूल (फार्म भरने, एडमिट कार्ड जारी करने, परीक्षा, रिजल्ट, काउंसलिंग, आवेदन फार्म भरने की फीस) एक दिसंबर को जारी होगा। इसका एलान सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने कर दिया है। बता दें जेईई मेन से ही एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी की सीटें भरी जाती हैं।
जेईई मेन का आयोजन दो अप्रैल 2017 को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऑफलाइन एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। सफलता के बाद बीई, बीटेक और बी. आर्किटेक्चर में एडमिशन लिए जा सकेंगे। ऑनलाइन टेस्ट आठ और नौ अप्रैल को होंगे। रिजल्ट 28 अप्रैल तक आ जाएंगे। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऑनलाइन फार्म भरने की डेट एक दिसंबर 2016 से दो जनवरी 2017 तक है। इसका ब्योरा वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध है।
जेईई मेन के रिजल्ट आने के बाद ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2017-18 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। यह एग्जाम सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होता है। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से दो मई तक चलेगी। 21 मई को पेपर होंगे। 11 जून को रिजल्ट आएगा, फिर काउंसलिंग से 23 आईआईटी की सीटें भरी जाएंगी। सीबीएसई ने कहा है कि एनआईटी, ट्रिपल और जीएफटी में एडमिशन की मेरिट लिस्ट अलग से जारी की जाएगी।