फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकुंभ के लिए सेंट्रल स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बैरिकेडिंग लगाकर की जा रही है चेकिंग

Sun, 05 Jan 2025 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वाले संदिग्धों, कबाड़ियों और अराजकतत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जीआरपी ने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। ट्रेन, प्लेटफार्म, सेंट्रल के साथ ही ट्रैक की सुरक्षा पर जोर है।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाकुंभ मेले के लिए सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कैंट साइड की ओर गेट नंबर एक, दो और तीन पर बैरिकेडिंग लगाकर हर आने और जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। यही व्यवस्था सिटी साइड के टिकट बुकिंग केंद्र के पास हुई है। जीआरपी, पीएसी, पुलिस के साथ ही आरपीएफ के जवान मुस्तैद किए गए हैं। प्लेटफार्म, आउटर और लूप लाइन की निगरानी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

शनिवार को जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने स्टाफ के साथ टाटमिल, मरे कंपनी पुल, झकरकटी, लखनऊ फाटक तक निरीक्षण किया। ट्रैक के आसपास घूमने वाले संदिग्धों, कबाड़ियों और अराजकतत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। ट्रेन, प्लेटफार्म, सेंट्रल के साथ ही ट्रैक की सुरक्षा पर जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें