फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बारिश को दी मात, धारा 144 लागू, ये गलतियां की तो पड़ जाएंगे मुसीबत में

Thu, 07 Feb 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में गुरुवार से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई हैं। जिसके चलते शहर के एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने धारा 144 लागू कर दी है। आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा।
विज्ञापन


एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने जिले में दो अप्रैल तक धारा 144 लागू की है। बिना अनुमति लिए अब कोई भी धरना, प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा, महाशिवरात्रि, होली, गंगा मेला, मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू की जा रही है।

कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कलक्ट्रेट में शस्त्र लाते समय यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। एक साथ चार व्यक्ति कहीं एकत्र नहीं होंगे। यह बात शादी, शव यात्रा पर लागू नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों से सौ मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं रहेगी।
विज्ञापन


सुबह की बारिश के बीच छात्र-छात्राएं जैसे-तैसे परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस दौरान कई परीक्षार्थी भीग भी गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें