फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कमरे का दरवाजा खोलते ही पिता के होश उड़ गए

Thu, 07 Feb 2019 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में एक किशोरी ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए सुबह ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

मीरसदन निवासी घसीटे कोरी की 17 साल की बेटी अरुणा उर्फ रेनू कक्षा 11वीं की छात्रा थी। पिता घसीटे राजगीर है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम अरुणा खाना खाकर अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक न उठने पर दरवाजा खोला तो अवाक रह गए। अरुणा फांसी के फंदे से झूल रही थी। शोर-गुल सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे।

अरुणा घर में सबसे छोटी थी। तीन भाई हैं। अरुणा के चाचा राधे के कोई बेटी नहीं है। इस वजह से वह पूरे घर में सभी की चहेती थी। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। रेनू के पिता घसीटे ने शव का सुबह ही अंतिम संस्कार करा दिया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें