फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के संस्थापक सदस्य श्रीकांत द्विवेदी का निधन

विज्ञापन
श्रीकांत द्विवेदी - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के संस्थापक सदस्य रहे श्रीकांत द्विवेदी (74) का रविवार को निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार थे। हालांकि रविवार को ठीक होकर अस्पताल से आजादनगर स्थित घर भी आ गए थे।
विज्ञापन


शाम को अचानक हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी शीलप्रभा, दो बेटे शिक्षक नेता शैलेंद्र द्विवेदी और भाजपा से जुड़े गौरव द्विवेदी हैं।

शिक्षकों के हित के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना 1952 में की गई थी। बाद में इसके शर्मा और पांडेय दो गुट हो गए थे। पांडेय गुट के संस्थापक सदस्यों में शामिल श्रीकांत द्विवेदी गणित के शिक्षक थे।
विज्ञापन


काशीपुर के बाद वह डीएमयू इंटर काॅलेज में भी शिक्षक रहे। इसके साथ ही शिक्षक राजनीति में भी सक्रिय रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें