फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने रोका द्वितीय विश्व युद्ध का एयरक्राफ्ट, दो दिनों से चकेरी एयरपोर्ट नहीं उतर पा रहा

Tue, 05 Nov 2019 02:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में धुंध का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल होने वाला ग्रेट ब्रिटेन की सेना का स्पिट फायर एयरक्राफ्ट विश्वयुद्ध से जुड़ाव रखने वाले 30 देशों के भ्रमण पर निकला है। इस एयरक्राफ्ट को कानपुर भी आना है। बीते दो दिनों से धुंध के चलते यह एयरक्राफ्ट कोलकाता एयरपोर्ट पर ही खड़ा है।
विज्ञापन


चकेरी एयरपोर्ट पर दूसरे दिन विजीबिलिटी 600 मीटर रही जबकि विमान उतरने के लिए 1500 मीटर के करीब विजीबिलिटी होनी चाहिए। द्वितीय विश्व युद्घ के दौरान स्पिट फायर एयरक्राफ्ट काफी संख्या में शहर के सिविल एयरपोर्ट पर उतरते थे।

इस एयरपोर्ट को ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था। ऐसे में यह एयरक्राफ्ट द्वितीय विश्वयुद्ध से जुड़ाव रखने वाले देशों के भ्रमण पर निकला है। पूरी यात्रा के दौरान एयरक्राफ्ट 27 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा के अनुसार धुंध की वजह से एयरक्राफ्ट दूसरे दिन भी नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें