फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल, नौ अक्तूबर को तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने भाजपा नेता रवि सतीजा के मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा की कोर्ट में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, शैलेन्द्र यादव उर्फ टोनू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब 4500 पेज के आरोप पत्र में केस डायरी के साथ 15 गवाहों के बयान, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों को शामिल किया है। यह जेल में बंद अखिलेश दुबे के खिलाफ दूसरी और लवी मिश्रा के खिलाफ पहली चार्जशीट है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को नौ अक्तूबर को तलब किया है।
विज्ञापन

बर्रा निवासी भाजपा नेता रवि सतीजा ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। एसआईटी की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा को एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था। रवि ने बर्रा पुलिस पर अखिलेश के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था। जांच कर रही नौबस्ता पुलिस ने पीड़ित, आरोपियों और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी व उसकी बहन के बयान लिए।
नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि जेल में बंद अखिलेश दुबे, आयुष मिश्रा उर्फ लवी मिश्रा और शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मामले के आरोपी विमल यादव के खिलाफ चार अक्तूबर तक गिरफ्तारी का स्टे ऑर्डर है। अभिषेक बाजपेई फरार चल रहा है। एफआईआर कराने वाली किशोरी और उसकी बहन को गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें