सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
28 दिसंबर को कानपुर के निकट रूरा मे सियालदह -अजमेर एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर जाने के मामले मे रेलवे ने अब कार्रवाई की है। इस मामले मे चार रेल कर्मचारी सस्पेंड किये गये है।
रूरा में 28 दिसंबर को सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में डीआरएम (इलाहाबाद मंडल) संजय कुमार पंकज ने रूरा स्टेशन मास्टर समेत चार रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। डीआरएम का कहना है कि जांच अभी जारी है, कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। रूरा के पास सुबह सवा पांच बजे सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इसमें 68 यात्री घायल हुए थेे।