फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसई विद्युत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, जांच

Sat, 21 Mar 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अधीक्षण अभियंता विद्युत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत की जांच मुख्य अभियंता विद्युत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कानपुर के रतनपुर कॉलोनी निवासी राजन ने बीते साल नवंबर में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कानपुर देहात में तैनात अधीक्षण अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और झांसी, लखनऊ व कानपुर में अचल संपत्तियां बनाने का आरोप लगाया। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि झांसी में 10 एकड़ कृषि भूमि, लखनऊ में पत्नी के नाम तीन मंजिला भवन और कानपुर में कामर्शियल प्लाट है।
इसके साथ ही छह डंपर हैं। हर दिन ये डंपर कानपुर झांसी रूट पर चलते हैं। इतनी संपत्ति एक सामान्य वेतनभाेगी अधिकारी के लिए संभव नहीं है। इधर एसई सुमित व्यास ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वह जानते तक नहीं हैं। हो सकता है कि साजिशन किसी ने दूसरे के नाम से शिकायत की हो। मुख्य अभियंता विद्युत एके सिंह ने बताया कि जांच के लिए उच्चाधिकारियों का पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें