फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसडीएम ने अंबेडकर पार्क का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 23 मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को देखते एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया
विज्ञापन

ग्रामीणों की थी घटिया निर्माण की शिकायत, मौके पर पहुंचे थे एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया
संवाद न्यूज एजेंसी

चकरनगर। तहसील क्षेत्र के पुराखेरा गांव में जिला पंचायत निधि से बनाए जा रहे अंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
पुराखेरा गांव में 13 लाख 17 हजार रुपये की लागत से अंबेडकर पार्क और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया ईंट, सीमेंट और मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। सोमवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया पचनद मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्र होकर उन्हें रोक लिया और मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को दिखाने की मांग की।
इस पर एसडीएम तुरंत निर्माण स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप न पाई जाने पर उन्होंने तत्काल कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जेई और संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि पुनः निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सामग्री की जांच की जाए। मामले पर एसडीएम का कहना है कि पार्क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्य को रुकवा दिया गया है। विभागीय कर्मचारी व ठेकेदार को बुलाया गया है। गुणवत्ता के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें