फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन भरे टैंकर एसडीएम ने पकड़े

Mon, 30 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जैनपुर स्थित एक पेंट्स कंपनी के गेट के बाहर खड़े चार अवैध टैंकर को रविवार की दोपहर एसडीएम ने छापामारकर पकड़े। इन टैंकरों में दो भरे थे, जबकि दो खाली थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भरे टैंकरों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी हरिहरराम ने बताया कि दो टैंकरों में तरल पदार्थ पाया गया है। जांच के लिए आगरा भेजा जा रहा है।   रविवार को दोपहर 12 बजे के एसडीएम हरिहरराम को सूचना मिली कि जैनपुर स्थित एक कंपनी गेट के बाहर मिट्टी के तेल के चार अवैध टैंकर खड़े हैं। जो किसी पेंट्स कंपनी में खाली होने के लिए आए हैं।

सूचना मिलते ही आनन फानन में एसडीएम ने छापा मारा। मौके पर एसडीएम को दो टैंकर केरोसिन से भरे हुए मिले। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों टैंकरों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि अभी फिलहाल मामले की जांच हो रही है। केरोसिन किस कंपनी में खाली होने आये थे। जांच के बाद पता चलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी राधारमण शुक्ला को टैंकरों में भरे केरोसिन की जानकारी दी गई है। उन्होंने माल बरामदगी की तहरीर दे दी है। जिस पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें