फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
चकेरी हादसे में मृतक राम किशोर साहू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर। सीओडी पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी में भारत सरकार लिखा है।
विज्ञापन


चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी रामकिशोर साहू (40) जरीबचौकी चौराहे पर स्थित एक प्लाईवुड की दुकान में काम करते थे। छोटे भाई श्यामू ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह 10:30 बजे घर से डयूटी जाने के लिए निकले थे।

श्यामनगर के आगे सीओडी पुल पर चढ़ते ही रामादेवी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह कुछ दूर घिसटते चले गए। भाई के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि हेलमेट के टुकड़े सिर व चेहरे में घुस गए और उनकी माैके पर माैत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी गीता, बेटी दिव्यांशी और बेटे आयुष का रो रोकर हाल बेहाल है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गाड़ी श्यामनगर गंगानगर निवासी लियाकत अली के नाम दर्ज है। गाड़ी चालक के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें