फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिंधिया और कानपुर वारियर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में सिंधिया वारियर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को दो विकेट से मात दी। दूसरे मैच में कानपुर वारियर्स ने नाइट स्कैचर्स जूनियर्स को पांच रन से पराजित किया।
विज्ञापन

कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर सिंधिया वारियर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए। सम्राट सिंह ने 36 रन, शौर्यदीप ने 25 रन बनाए। सूरज यादव, अभिषेक व शिवांश सिंह ने दो-दो विकेट झटके। स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 168 रन ही बना सकी। पृथ्वीराज ने नाबाद 95 रन की पारी खेली। हर्ष, सचिन, शौर्यदीप व सार्थक सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच शौर्यदीप पांडे को चुना गया।
कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए। शिवांश ने 38, विकास सिंह ने 34 व आशुतोष ने 27 रन जोड़े। हेमंत ने तीन, शुभराज ने दो व ओम शर्मा ने एक विकेट लिया। नाइट स्कैचर्स जूनियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। युवराज सिंह ने 32, ओम शर्मा ने 30, आर्यन साहू ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। अब्बास अली, तरुणदीप व युवराज गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। विकास सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच विकास सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें