फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जर्मन एवं फ्रेंच भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश शुरू, 15 जून तक दाखिले ले सकते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में सत्र 2026-27 के लिए जर्मन और फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन पूरी तरह ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इन सर्टिफिकेट कोर्सों की विशेषता यह है कि इन्हें वे विद्यार्थी भी कर सकते हैं जो विश्वविद्यालय में किसी पूर्णकालिक पाठ्यक्रम जैसे स्नातक, परास्नातक या अन्य नियमित कार्यक्रम में अध्ययनरत हैं। विद्यार्थी अपने मुख्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विदेशी भाषा का अतिरिक्त कौशल भी अर्जित कर सकते हैं। स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान उच्च शिक्षा, अनुवाद, पर्यटन, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, दूतावासों, शोध, अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों और शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में उपयोगी है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल, व्यक्तित्व विकास और भविष्य की बेहतर संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें