फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में वैज्ञानिकों ने नई और उभरती तकनीकों की दी जानकारी

विज्ञापन
पीएसआईटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। पीएसआईटी में नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी इन साइंस एंड इंजीनियरिंग-2025 विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में दूसरे दिन वैज्ञानिकों ने नई और उभरती तकनीकों पर विचार साझा किए। मुख्य अतिथि एडिशनल लेबर कमिश्नर सौम्या पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


इसमें अमित यादव ने सुपरवुड से कम लागत के साथ मजबूत निर्माण तकनीक, शिवम पांडेय ने गन्ने की खोई से टेक्सटाइल फाइबर बनाने, अभिषेक सिंह ने भावनाओं और इंटेंट-आधारित एनएलपी फ्रेमवर्क, आशिका पाल ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्मार्ट एसओएस स्टिक, प्रभाकर मिश्रा ने सड़क किनारे ऊर्जा उत्पादन के लिए हाइब्रिड एनर्जी हार्वेस्टर पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि कांफ्रेंस में छात्रों और शोधकर्ताओं को भविष्य की तकनीक समझने का मौका मिला। इस दौरान आईआईटी से प्रो. पंकज जैन, प्रो. कांतेश बलानी, यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविल अमेरिका से प्रो. अडेल एल्मगहार्बी, एचबीटीयू से प्रो. राम नरेश त्रिपाठी और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक यूके से डॉ. अमित कृष्ण द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें