फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दुर्वांक, प्रेक्षा और देवर्षिका फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीनपार्क इनडोर हॉल में खेलते हुए दुर्वांक, प्रेक्षा और देवर्षिका ने फाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता के अंडर–11 बालक वर्ग के फाइनल में दुर्वांक ने अहलान को 11-7, 8-11, 11-6 से हराकर ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन



अंडर–13 बालक वर्ग में अपराजित सिंह और मानस पोपतानी फाइनल में पहुंच गए। बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी और देवर्षिका शुक्ला ने भी फाइनल में जगह बनाई। अंडर–15 के बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता और विहान खिताबी भिड़ंत में आमने–सामने होंगे।


अंडर–17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में दक्ष खंडेलवाल, सचिवालय, विहान और आशुतोष गुप्ता पहुंचे। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में अबाना लायल, सुविज्ञा कुशवाहा, अमीषा गुप्ता, अवंतिका, वर्णिका विजय, कवि शाह और प्रेक्षा तिवारी ने जगह बनाई।
विज्ञापन



अंडर–19 बालिका वर्ग में अमीषा गुप्ता, अवंतिका, शोभारा सिंह और आराध्या सिंह अगले दौर में पहुंचे गए। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें