फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैंसर से जंग के लिए एक मंच पर जुटे वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में 28 से 30 जनवरी तक कैंसर से जुड़े शोध, जांच और इलाज के नए तरीकों पर केंद्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। एएनआरएफ–पैयर कार्यक्रम के अंतर्गत आईआईटी कानपुर को हब संस्थान बनाया गया है, जो अन्य विश्वविद्यालयों और मेडिकल संस्थानों के साथ मिलकर संयुक्त शोध को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्देश्य देश में कैंसर अनुसंधान को मजबूत करना और शोध को सीधे इलाज और जांच तकनीकों से जोड़ना था। इस परियोजना में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, रेवेनशॉ विश्वविद्यालय ओडिशा, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और एनआईटी अरुणाचल प्रदेश को स्पोक संस्थानों के रूप में शामिल किया गया। यह नेटवर्क कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए शोध को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उद्घाटन आईआईटी कानपुर के डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. तरुण गुप्ता व अन्य शिक्षाविदों ने किया। एनआरएफ के वैज्ञानिक डॉ. टी. थंगाराड्जौ ने कहा कि यह पहल शोध को समाज के लिए उपयोगी स्वास्थ्य समाधानों में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सम्मेलन में फ्लो साइटोमेट्री पर कार्यशाला भी हुई। तीन दिन चले कार्यक्रम में देशभर से 200 से अधिक वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने पोस्टर और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध प्रस्तुत किए, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें