फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह में ढकेल रहा बढ़ता प्रदूषण, कम करने पर मंथन करेंगे वैज्ञानिक और पर्यावरणविद

Sat, 05 Jan 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आईआईटी कानपुर में दस जनवरी को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजित होगी। इसमें देश के कई बड़े वैज्ञानिक व पर्यावरणविद शामिल होंगे। मंथन के बाद प्रदूषण कम करने के सुझावों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


सेमिनार का आयोजन आईआईटी कानपुर, एल्युमनाई एसोसिएशन, आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईटी खड़गपुर की मदद से किया जा रहा है। सेमिनार में पर्यावरण मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी रितेश कुमार सिंह, डॉ. आरआर शोंदे (एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन थरमैक्स लिमिटेड पुणे) डॉ. सुमित शर्मा (निदेशक द इनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट), डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी (आईआईटी कानपुर), डॉ. सचिन डे (आईआईटी दिल्ली), राजेश दीक्षित (टाटा मेमोरियल सेंटर), डॉ. अनीता भार्गव (को-फाउंडर भरोसा क्लब), पवनीत सिंह पुरी (को-फाउंडर कुरीन सिस्टम), रोनक सुतारिया (सीईओ रिसपिरर लिविंग साइंस प्रा. लि.), भारती सिंघला (चोकर इनोवेशन नई दिल्ली) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें