कानपुर। लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर में सूरज की तपिश को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अब स्कूलों का संचालन सुबह सात से 7:30 बजे तक शुरू करने और छुट्टी दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक स्कूलों में दोपहर 1:30 से दो बजे तक छुट्टी होती थी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी को भी बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने चेतावनी दी है यह आदेश सभी स्कूलों में लागू होगा। किसी भी स्कूल की ओर से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
नजीराबाद : सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर और श्री सनातन धर्म बालिका इंटर काॅलेज का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर और धर्म पब्लिक स्कूल का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
पनकी चौराहा आसपास : एलेन हाउस पब्लिक स्कूल और डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। वहीं श्री राम एजुकेशन सेंटर, जेके मंदिर नहर के समीप मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी प्री प्राइमरी स्कूल और कैंडी फ्लास स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा।
शारदानगर : डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर और माउंट कार्मेल इंटर कॉलेज सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। वहीं भगवती एजुकेशन सेंटर सुबह सात से 12 बजे तक संचालित होगा।
कचहरी और सिविल लाइंस : कैम्ब्रिज हाईस्कूल, हडर्ड स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सीडलिंग एकेडमी, हडसन गर्ल्स इंटर काॅलेज और शीलिंग हाउस स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
माल रोड : मेथोडिस्ट हाईस्कूल, सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल और सेंट एलोसियस स्कूल, डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सुबह सात से दोपहर 12:30 बजे तक और कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।
कल्याणपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, गुरुनानक माडल स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक, चिंटल्स स्कूल और मंटोरा स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, गौरव इंटरनेशनल स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
केशवपुरम क्षेत्र : केडीएमए वर्ल्ड स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, कल्याण पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
छपेड़ा पुलिया चौराहा क्षेत्र : स्वराज इंडिया स्कूल, शीलिंगाइट्स स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और बीएसएस इंटर काॅलेज सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।
अशोकनगर : कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर काॅलेज और फातिमा कान्वेंट स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर काॅलेज 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
खलासीलाइन : एनएलके वेंडी पब्लिक स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल और शीलिंग हाउस स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।
चमनगंज, परेड : आयशा सिद्दीकी गर्ल्स इंटर काॅलेज, टीआई हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपीएन इंटर और बालिका इंटर काॅलेज सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तथा एमएम अली इंटर कॉलेज 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
किदवईनगर : यूपी किराना सेवा समिति, मदर टेरेसा स्कूल, डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एन ब्लाॅक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल सुबह और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एच 2 ब्लाॅक सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा।
रतनलाल नगर और दबौली : द चिंटल्स स्कूल, रोज वर्ल्ड स्कूल, दबौली चौराहा स्थित डाॅ. राधाकृष्ण मेमोरियल स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तथा दून इंटरनेशनल स्कूल, स्टेपिंग स्टोन पब्लिक इंटर काॅलेज और हरमिलाप मिशन स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
गुजैनी और अन्ना चौराहा : दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, एचपी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज, अन्ना चौराहा क्षेत्र में हरदत्त मेमोरियल इंटर काॅलेज और इंद्रधनुष एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तथा रतन चंद्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज और केआर एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 से दाेपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
श्यामनगर : डाॅ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आर्चीज एजुकेशन सेंटर सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, ऑक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सुघर सिंह एकेडमी 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। शिव नारायण टंडन सेतु कैंट क्षेत्र में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, एयरफोर्स स्कूल 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
हरजेंदरनगर चौराहा : आरजी एकेडमी, खालसा बालिका इंटर काॅलेज, विद्या निकेतन इंटर काॅलेज, हरजेंदरनगर बालिका इंटर काॅलेज, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और दो सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तथा सरस्वती विद्या निकेतन डिफेंस कालोनी, एयरफोर्स स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।