फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेनिस कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक एक्रिलिक टेनिस कोर्ट उपहार में मिला है। यह उपहार केमिकल इंजीनियरिंग के 1975 बैच के पुरातन छात्रों ने अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर दिया। इससे विश्वविद्यालय के खेल बुनियादी ढांचे में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन



कोर्ट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें कुलपति प्रो. शमशेर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्रों का विश्वविद्यालय के विकास में योगदान अत्यंत सराहनीय है। इस प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने और प्रबंधन में अजय गोयल की अहम भूमिका रही। प्रोजेक्ट के समन्वयक टेनिस खिलाड़ी रंजन कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने टेनिस खेल की शुरुआत इसी परिसर से की थी।

इस अवसर पर कुलसचिव अमित राठौर, केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. जीएल देवनानी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. गहलोत, डीन एकेडमिक प्रो. वंदना दीक्षित, स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव प्रो. विकास यादव और वित्त एवं लेखा अधिकारी प्रांजल नगायच भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें