फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी, तीन बच्चे घायल

Thu, 23 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के नगीना बांगर गांव के बाहर बुधवार सुबह बच्चाें को स्कूल लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए जबकि छह बच्चों को मामूली खरोंचे आईं। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां से एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगीना बांगर निवासी गंगावती ने बताया कि भतीजी नंदनी (11) पुत्री लाल सिंह और गांव की मोनिका (6) पुत्री ध्रुव कुमार बुधवार सुबह स्कूल वैन में बैठकर स्कूल के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर पहुंचते ही वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में वैन में सवार भतीजी नंदनी, मोनिका व विक्रात घायल हो गए जबकि जहान्वी, अंजलि, सेजल, स्वाति, आशि, तन्नू को मामूली खरोंचे आईं। घायल बच्चों को सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नंदनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर शेष बच्चे भी स्कूल की जगह वापस घर लौट गए। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें