फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में स्कूल वैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 02 Dec 2018 06:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में स्कूल वैन चालक ने नौ साल की छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। जब तक लोग पहुंचते, घिनौनी करतूत करने वाला वैन चालक भाग चुका था। बच्ची ने घर में आपबीती बताई। परिजन स्कूल प्रशासन से मिले। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली के बाकरगंज चौकी क्षेत्र का है। बच्ची इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी चालक भी इसी इलाके का रहने वाला है। वैन चालक 29 नवंबर की शाम छुट्टी के बाद सारे बच्चों को छोड़ चुका था। वैन में अकेली बच्ची रह गई थी। लखनऊ बाईपास चौराहे पर गाड़ियों के एक शोरूम के पीछे वैन समेत पहुंच गया। वैन के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई

बच्ची का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी वैन से बच्ची को उतारकर भाग निकला। इलाकाई लोगों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। दहशत में आई बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई।

परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छानबीन के दौरान इलाके के आरोपी को रविवार को पकड़ा। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता को बुलाया। वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला कांस्टेबल ने बच्ची से पूछताछ की। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें