फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और 2 अफसरों को ट्रक से कुचलने की कोशिश, फुर्ती ने बचा ली जान

Sun, 02 Dec 2018 05:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के गेट पर ट्रकों को सीज करते एसडीएम इंद्रजीत सिंह  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में तहसील गेट के सामने शनिवार रात करीब 11 बजे अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच कर रहे एसडीएम, खनन अधिकारी और पीटीओ को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। अधिकारियों ने इस दौरान 31 ट्रकों सहित एक लिफ्टर डीसीएम सीज किए गए हैं। 
विज्ञापन


 चकरनगर उपजिलाधिकारी का अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर एक बार फिर से चाबुक चला है। शनिवार की रात हुई इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले 31 ट्रकों को उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने सीज किया। वहीं मध्य प्रदेश की सीमा पर डीसीएम को भी सीज किया गया है। इसमें लिफ्टर मशीन लदी हुई है।  

तीन दिन पहले ही एसडीएम ने ओवरलोडिंग में 17 ट्रकों को सीज किया था। लेकिन इस कार्रवाई के दूसरे ही दिन फिर से खनन माफिया के ओवरलोड ट्रक निकलने शुरू हो गए थे। कार्रवाई का परिणाम बेअसर देखते हुए एसडीएम इंद्रजीत सिंह शनिवार रात को खनन अधिकारी इटावा मनीष यादव व पीटीओ अरविंद जैसल के साथ तहसील मुख्यालय गेट पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवाया गया

तहसील मार्ग पर ट्रकों को रोकने के लिए खड़ी की गई पुलिस जीप - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11 बजे से ट्रकों निकलना शुरू हो गया। जिस पर सहसों थाना क्षेत्र की ओर से आ रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवाया गया। ट्रकों को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी गई। तभी एक चालक ने पुलिस व अधिकारियों को सड़क पर खड़ा देखकर ट्रक को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन फुर्ती दिखाते हुए उपजिलाधिकारी व अन्य लोगों ने बचाव कर लिया।

एसडीएम ने अन्य थानों को सूचना भेजकर ट्रक को पकड़वा लिया। लेकिन ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इस चालक के अलावा पीछे आ रहे अन्य चालक भीअपना ट्रक छोड़कर भाग गए। यहां पकड़े गए ओवरलोड पांच ट्रकों को चकरनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  

एसडीएम ने यहां के अलावा सहसों थाना क्षेत्र के तहत मध्य प्रदेश सीमा के पास चंद्रहंसपुरा गांव में भी सघन अभियान चलाया। इस जगह 27 ट्रकों को अवैध रूप से मौरंग ले जाने व ओवरलोडिंग में सीज किया गया। उप जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया यह अभियान शासन के अनुरूप चलाया जा रहा है और यह लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया अभियान के दौरान एक ट्रक ने उन्हें रौंदने की कोशिश की थी। चालक भाग निकला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें