फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फर्जी छात्र संख्या दिखा चल रहा था स्कूल

Sun, 13 Nov 2016 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महोबा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को एक दर्जन से ज्यादा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अनुपस्थित पाए गए टीचरों को चेतावनी दी गई। निरीक्षण से अध्यापकों में खलबली मच गई।  
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय काली पहाड़ी का 9:10 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान टीचर प्रतिभा आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। सहायक अध्यापक श्वेता पुरवार चार दिन के अवकाश पर मिलीं। रसोइया व प्रधानाध्यापक ने बताया कि इनसे विद्यालय में विवाद का माहौल बना रहता है।

इस समस्या का निराकरण कराने के एबीएसए को निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय काली पहाड़ी का 9:25 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान प्रधानाध्यापक अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में प्रार्थना चल रही थी। जगदीश प्रसाद 9:30 आए उन्हें चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय कनकुआ के निरीक्षण दौरान 93 बच्चों के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित पाए गए। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कनकुआ के अध्यापक दिनेश कुमार अकसर अनुपस्थित पाए जाने की शिकायतें पाई गई। निरीक्षण दौरान भी अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में इनके द्वारा एमडीएम में फर्जी छात्र संख्या दर्शाई गई थी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकुआ, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकुआ के निरीक्षण दौरान प्रधानाध्यापक धरनीधर बाजपेई, कौशन किशोर उपस्थित पाए गए। एमडीएम पंजिका का दाहिना पेज अधूरा पाया गया। जिस पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें