फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: स्कूल में फंदे पर लटका मिला स्कूल संचालक का शव, पिता ने बताई ये बात

Wed, 23 Sep 2020 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के स्कूल संचालक पुत्र का शव स्कूल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। फोन न रिसीव करने पर पहुंचे परिजनों ने गेट तोड़कर शव उतारा। पिता ने कोरोनाकाल के चलते स्कूल को मान्यता न मिल पाने से बेटे के परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अमीन खां निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैयालाल यादव का पुत्र सुबोध (26) पड़ोसी गांव नगला खैरबंद में कान्वेंट स्कूल चलाता था। वह रोज की तरह बुधवार को सुबह नौ बजे स्कूल में मरम्मत कराने चला गया।

दोपहर में नहीं लौटा, तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसके साले ने पहुंचकर गेट खुलवाने का प्रयास किया। गेट नहीं खुला तो लोगों की मदद से तोड़ दिया।  अंदर पहुंचा तो एक कमरे में पंखे पर प्लास्टिक की रस्सी से शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे फंदे से उतारा। वहां पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सुबोध रेलवे रोड स्थित नरेश कोल्डस्टोरेज के पास स्थित अपनी ससुराल में पत्नी सोनम, डेढ़ साल के दिव्यांग पुत्र बाबू के साथ रहता था।

मां सुशीला देवी, सास रोमा आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुबोध की सास यूपी एग्रो स्टेट में नौकरी करती हैं। बड़े भाई मनोज व मोहित यादव शिक्षक हैं। भाई अनुज उर्फ गुड्डूू गांव में रहता है। सुबोध का शव नीला पड़ गया है।

पिता कन्हैयालाल ने बताया कि सुबोध के कहने पर बीते दिनों बोलेरो खरीद कर दी थी। कोरोना के कारण सुबोध को स्कूल की मान्यता नहीं मिल पा रही थी। इससे वह काफी परेशान था। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें