फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: चार दिन बाद विद्यालय खुले तो शिक्षक समय से नहीं पहुंचे, एबीएसए ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 24 Dec 2019 12:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में ठंड को देखते हुए जिले के परिषदीय स्कूलों को 19 दिसम्बर से बंद कर दिया गया था। जब 23 दिसंबर को स्कूल खुला तो कई शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे। जिस पर ग्रामीणों ने नारजगी जताई। विद्यालय के गेट के बाहर छात्र-छात्राएं शिक्षकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


जिले में बारिश व ओले गिरने के बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद 19 दिसंबर से परिषदीय स्कूल सहित प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए थे। सोमवार को जब विद्यालय खुला तो परिषदीय विद्यालय के कई विद्यालयों में छात्र-छात्राएं तो पहुंच गए लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

यही हाल पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला। यहां पर विद्यालयों में सुबह 10:20 बजे कई छात्र-छात्राएं तो पहुंच गए लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक न आने पर ताला लगा रहा।

इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी को ओम प्रकाश मिश्र को ग्रामीणों ने दी। जिससे कुछ देर बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकरन व शिक्षक पहुंच गए। जिनको खंड विकास अधिकारी ने देर में पहुंचने पर नाराजगी जताई। इसी तरह से बताया जाता है कि मानिकपुर, राजापुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी समय से शिक्षक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें