फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार लो और पत्नी को घर भेजो, जानिए पूरा मामला

Tue, 24 Dec 2019 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर बैठा दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग युवक ने बताया कि ग्राम प्रधान व दो अन्य ने उससे कहा कि अपनी पत्नी को भेजो बदले में 20 हजार रुपये देंगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर धमकी दी है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी कार्यालय में बताया कि थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने आत्मदाह की धमकी भी दी है। दोनों पैर से दिव्यांग युवक ने सोमवार एसपी कार्यालय के पास बताया कि उसकी एक साल पूर्व ही शादी हुई है। रविवार की सुबह वह किसी काम से जा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

रास्ते में ग्राम प्रधान व दो अज्ञात लोग मिले। सभी ने उसे रोककर कहा कि अपनी पत्नी को उनके घर भेज दिया करो और बीस हजार रुपये ले लेना। इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे मारा पीटा। इसके बाद धमकी देकर भाग गए।

पीड़ित ने बताया कि इसकी थाने में शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। सोमवार को एसपी कार्यालय आए पीड़ित ने पूरी दास्तां बताई। बताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसपी कार्यालय के बाहर ही आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें