कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत विवाहिता से रेप करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बा निवासी विवाहिता ने थाना ठठिया के एक गांव निवासी निजी स्कूल के प्रबंधक और उसके साथी के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका पति उक्त विद्यालय में शिक्षक है। इससे प्रबंधक का उसके घर आना जाना रहता है।
29 सितंबर को सुबह 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी तभी दोनों लोग उसके घर आए और पति के बारे में पूछा। जब उसने बताया कि वह स्कूल गए हैं। तो लोग जबरन घर से अंदर घुस आए और कमरे में खींचकर रेप कर दिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव से एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी सात वर्षीय नाबालिग पुत्री मंगलवार की देर शाम मूंगफली लेने जा रही थी। तभी युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। जब पुत्री ने विरोध किया तो उसके शरीर पर काटकर घायल कर दिया।