फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में मची भगदड़, सड़क पर आए लोग

Mon, 27 Apr 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दोपहर में आए भूकंप के झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार को आए भूकंप के झटकों से दहशतजदा लोग अपने- अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और सभी को बाहर आने के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


लोगों का शोर सुनकर अन्य लोग भी जहां खाली जगह मिली वहां आकर खड़े हो गए। रविवार को बाजार का दिन होने के कारण दुकानों में खरीददारी कर रहे लोग जमीन हिलते ही भूचाल-भूचाल चिल्लाते हुए दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

रास्तपुर गांव में जहां शनिवार को भूकंप के चलते कमरा गिरने से छात्र अमन की मौत हो गई थी, वहां रविवार के झटकों से लोग दहशत में दिखे।

रास्तपुर गांव के अशोक विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधक धीरज त्रिपाठी ने बताया कि ताजा झटकों से गांव के लोगों में दहशत है। रविवार दोपहर 12:41 बजे जैसे ही भूकंप के झटके लगे तो लोग थर्रा उठे।
विज्ञापन


लोग परिवार के साथ टीवी से चिपके थे। फोन से नाते-रिश्तेदारों के हाल-चाल ले रहे थे। सभी धर्मों के लोग पूजा-पाठ में लग गए। दूसरे झटके के बाद व्यापारी भी दुकान छोड़ बाहर निकल आए।
विज्ञापन


भूकंप के झटके से अकबरपुर, रसूलाबाद, झींझक की जगह रोड पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।  काफी देर बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

झटका लगते ही जिला अस्पताल में  मरीजों के चेहरों पर चिंता लकीरें आ गईं। वे लोग ईश्वर को याद कर जान बचाने की प्रार्थना करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें