घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा
ग्रामीणों ने बस का शीश तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम अमृतपुर रविंद्र सिंह, एएसपी डॉ. संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। घायल हुए दो बच्चों को उपचार के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर ले जाया गया।
चालक बस को तेज गति से चला रहा था
घायल बच्चों में ग्राम ढाई निवासी कक्षा 10 का छात्र आदित्य राजपूत व उसकी बहन थी। ज्यादा चोट न होने से बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। बच्चों ने बताया कि कोहरा होने के बावजूद चालक बस को तेज गति से चला रहा था।
बस चालक को हिरासत में लिया
बस चालक सुनील ने बताया कि अचानक सामने से आई बाइक को बचाने के चक्कर में बस से वह अपना नियंत्रण खो बैठा। इस कारण हादसा हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दो बच्चों को चोट लगी थी। उपचार के बाद उनको परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।