फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कानपुर-इटावा हाईवे पर बच्चों से भरी बस में तोड़फोड़, मासूमों में मची चीख-पुकार

Fri, 11 Sep 2026 05:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: कानपुर-इटावा हाईवे पर अमावता गांव के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने बच्चों से भरी स्कूली बस को जबरन रोककर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने चालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद बस में घुसकर बच्चों को डराया-धमकाया और बस के शीशे तोड़ दिए
विज्ञापन
स्कूली बस रोककर तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना से बस में बैठे 20 से 25 बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, तोड़फोड़ में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कस्बे के बाहर स्थित कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे 20 से 25 बच्चों को लेकर गांव अमावता की ओर से गुजर रही थी। बस जैसे ही जनसहयोगी इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन

चालक से विवाद के बाद बस में घुसे आरोपी

आरोप है कि दोनों युवकों ने बस रुकवाने के बाद चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों युवक बस के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने बस के शीशे तोड़ दिए। अचानक बस में घुसे युवकों और तोड़फोड़ की घटना से बच्चे सहम गए। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बच्चों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, घटना के दौरान किसी बच्चे को चोट नहीं आई।

विज्ञापन

घटना के बाद भाग निकले आरोपी

बस में तोड़फोड़ करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीश शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें