कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने सेवा पखवाड़ा के तहत चौबेपुर विकासखंड के ग्राम सुनौढ़ा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के सहयोग से 51 प्राथमिक और 24 उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को वाटरप्रूफ बैग दिए गए। यहां रोटरी क्लब अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन, डॉ. प्रवीन कटियार, रोटेरियन गुलनाज लारी और देवेंद्र कुमार सिंह रहे। शिक्षिका माला दीक्षित के अनुरोध पर क्लब ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट टीवी लगाने पर सहमति दी। यहां शिक्षिका सुनीता यादव, रानू कटियार, स्वयंसेवक नीरज आदि रहे।