कानपुर। प्रदेश सरकार के डिजिटल सशक्तीकरण अभियान के तहत शनिवार को पीपीएन कॉलेज में टैबलेट वितरण हुआ। यहां बीसीए व बीबीए के 92 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह और टैबलेट वितरण प्रभारी डॉ. डीके सक्सेना ने की। समन्वयक बीडी पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि यह पहल युवाओं को डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी। शिक्षकों ने कहा कि टैबलेट वितरण योजना विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में सहायक होगी। छात्र-छात्राओं ने भी टैबलेट मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में बीसीए व बीबीए विभाग के शिक्षक आदर्श कुमार गुप्ता, डॉ. लवलेश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।